फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 5 और 8 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा, सोच-समझकर लें फैसले

Fri, 28 Aug 2026 04:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today: 28 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए करियर, धन, प्रेम और सफलता से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जानिए जन्म तारीख के आधार पर आज सभी मूलांकों के लिए दिन कैसा रहेगा और कौन-सा अंक आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Numerology Prediction Today: 28 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए दिनभर की कई महत्वपूर्ण संभावनाओं और बदलावों के संकेत लेकर आया है। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से प्राप्त मूलांक के आधार पर व्यक्ति के जीवन में आने वाले अवसरों, चुनौतियों और फैसलों के बारे में संकेत मिलते हैं। आज का दिन किसी के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है, तो किसी को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम और रिश्तों के मामले में भी कुछ मूलांकों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं, व्यापार से जुड़े हैं या किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के अंक आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं, यह जानना दिलचस्प होगा। आइए जानते हैं 28 अगस्त 2026 का आज का अंक ज्योतिष, सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कौन-सा शुभ अंक आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और सकारात्मक सोच के दम पर आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार और घर से जुड़े जरूरी कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। हालांकि, सेहत के मामले में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दोबारा परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आप अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाएंगे। आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। हालांकि, पेट से जुड़ी कोई परेशानी आपको परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी काम में जल्दबाजी के बजाय सावधानी से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है और यह सफर आपके लिए सुखद व लाभदायक साबित होगा। हालांकि, मन में थोड़ा तनाव या बेचैनी रह सकती है। अपनी समझदारी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम और शानदार सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां और अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने या लापरवाही करने से बचें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में मधुरता और आपसी तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जिनकी सोच और विचार आपसे मिलते-जुलते हों। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं। संतान से जुड़े किसी काम के कारण स्कूल या कॉलेज जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी कार्यक्रम में भी व्यस्तता रहेगी। साझेदारी या निजी संबंधों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर होगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज खर्च आपकी आमदनी से अधिक हो सकता है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। बेहतर होगा कि गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और पहले से बजट तैयार करें। सामाजिक गतिविधियों में भी जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार और दोस्तों का साथ आपको खुशी देगा। वहीं लंबे समय से अटके सरकारी काम, कानूनी मामले या किसी अनुबंध से जुड़े विवाद सुलझने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आपके सामने कमाई के कई नए अवसर आ सकते हैं और आप उनका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। आपके भीतर धैर्य और परिस्थितियों से निपटने की क्षमता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत जोश और ऊर्जा के साथ होगी। आसपास कहीं छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि, कुछ लोग आपके खिलाफ छिपकर माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और पराक्रम मजबूत रहेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें या अफवाहें फैला सकते हैं, इसलिए दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। मन थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है और बातचीत के दौरान शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर आप गंभीरता से विचार करेंगे और पैसों को लेकर व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे। धैर्य बनाए रखना आज आपके लिए जरूरी रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिलेगी और धन से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। संतान के विवाह या सगाई से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है और शादी की तारीख भी तय होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें