फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 सितंबर अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 3 और 8 वालों के लिए बन रहे सफलता के योग, जानें धन और करियर का हाल

Sat, 26 Sep 2026 03:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 सितंबर 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी को करियर में नए अवसर मिलेंगे, तो किसी के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में दिन खास रहेगा। जानें मूलांक 1 से 9 तक का आज का अंक ज्योतिष।
विज्ञापन
1 of 10
27 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish 27 September 2026: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से प्राप्त मूलांक के आधार पर व्यक्ति के दिन से जुड़े संभावित प्रभावों का आकलन किया जाता है। 27 सितंबर 2026 का दिन भी मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। किसी मूलांक के लोगों को काम और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, तो किसी के लिए धन, परिवार और निजी संबंधों से जुड़े मामले महत्वपूर्ण रहेंगे। वहीं, कुछ लोगों को आज अपने फैसलों में सावधानी बरतने और बेवजह की चिंता से बचने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी जन्म तारीख के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, तो पढ़ें 27 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष और जानें सभी मूलांक वालों के लिए दिन का पूरा हाल।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अपने किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए लंबी अवधि की योजना पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज किसी दिलचस्प या रहस्यमय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नई तकनीक और योजनाओं को लेकर आपका उत्साह करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। छोटी यात्रा के दौरान नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं और काम से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज नई साझेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का अवसर मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अपने फैसलों और प्राथमिकताओं पर दोबारा विचार करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ समय आराम करने और खुद की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। जीवन में आने वाले बदलावों को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करें। अपनों की सहानुभूति और सहयोग आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपकी रचनात्मक सोच लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है और आपके काम की सराहना हो सकती है। समय का सही इस्तेमाल करने पर आप अपने जरूरी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। व्यस्तता का बहाना बनाने के बजाय अपनी प्राथमिकताएं तय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज नए लोगों से जुड़ने और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपकी प्रभावशाली personality लोगों को आकर्षित करेगी और नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं। हालांकि, पैसों और निजी सामान को लेकर सावधानी बरतें और किसी भी जोखिम से बचने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। अपने अनुभव और तर्क का इस्तेमाल करके लिए गए फैसले ज्यादा प्रभावी रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि सही दिशा में लगातार प्रयास करने से मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज आपकी मेहनत का सकारात्मक असर आपकी सामाजिक और पेशेवर स्थिति पर दिखाई दे सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि या पदोन्नति जैसी अच्छी खबर मिलने की संभावना बन सकती है। अपने काम के लिए मिली पहचान का आनंद लें और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज सार्वजनिक या सामाजिक मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। अपने लक्ष्य और उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें। किसी असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें