फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 August: मूलांक 2 और 5 वालों को मिलेगा मेहनत का फल, बढ़ेगा आत्मविश्वास

Sun, 23 Aug 2026 12:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 Ank Jyotish 23 August: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर मूलांक के जरिए दिन के संभावित प्रभावों का आकलन किया जाता है। कुछ मूलांक वालों के लिए करियर और धन के मामले में अच्छे अवसर बन सकते हैं। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए  दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 10
23 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish 23 August 2026: आज का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से कई मूलांक वाले जातकों के लिए खास रह सकता है। जन्मतिथि के आधार पर ग्रहों और अंकों के प्रभाव से करियर, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी मूलांक के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं, तो किसी को खर्च और महत्वपूर्ण फैसलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 23 अगस्त का दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और कारोबार में लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। हालांकि, निवेश के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
काम के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी मेहनत और व्यवहार से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अपनों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने में संकोच न करें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
निवेश के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रह सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। अगर किसी से लिया हुआ कर्ज चुकाना बाकी है, तो उसे कम करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज समान सोच रखने वाले लोगों के साथ बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान होगा। नई योजनाओं या प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। आपकी बनाई हुई योजनाएं धीरे-धीरे सफल होती नजर आएंगी। सेहत में सुधार महसूस होगा। हालांकि, निवेश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान या कोई उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में किसी खास व्यक्ति के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कामकाज में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। ऑफिस में सहकर्मियों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी किसी बात को लेकर तनाव पैदा होने की आशंका है। धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज किसी नए काम की शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी कामकाज से जुड़ी परेशानियां कम होने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है। आपके काम और प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने या यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज कारोबार और करियर में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानियों में राहत मिल सकती है। कारोबार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापार में मुनाफा मिलने के भी अच्छे संकेत हैं।
शुभ अंक- 56
शुभ रंग- लाइट ग्रीन

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। किसी नए अवसर या जॉब ऑफर की जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और लंबे समय से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- ग्रे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें