फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 20 नवंबर 2026: मूलांक 2 और 9 वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, निवेश में मिलेंगे शानदार परिणाम

Thu, 19 Nov 2026 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, रिश्तों और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन-से शुभ अंक आपका साथ दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष 20 नवंबर 2026 - फोटो : अमर उजाला
Today Numerology Prediction 20 November 2026: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं, कुछ मूलांक के जातकों की लव लाइफ में अचानक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार, 20 नवंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको व्यस्तता का बहाना बनाने के बजाय अपनी प्राथमिकताएं तय करने की जरूरत है। व्यापार में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कोई आपके लिए उपहार भी लेकर आ सकता है। वहीं, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। विवाह के लिए सभी प्रयास आपको सफल होते दिखेंगे। वहीं, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज भाग्य आपका साथ देगा। कोई नया काम करना आपको बड़ा लाभ दे सकता है। नई जानकारियां और नए संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं। वहीं, आज परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। निवेश के लिए किसी अच्छी योजना का आप हिस्सा बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज दोबारा प्रयास करना आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं, नौकरी करने वालों को नया अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज परिवार के बड़े बेटे का सहयोग आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, आपको अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज किसी पुराने काम को पूरा करने में परिवार या किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा कोई बड़ी खुशखबरी शाम तक मिल सकती हैं। अपनों के साथ मिलकर काम करने से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें