फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 सितंबर: मूलांक 2 और 8 वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Ank Jyotish 14 September 2026: आज अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और आज के शुभ अंक से जुड़ी खास भविष्यवाणी।
विज्ञापन
1 of 10
14 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
14 सितंबर 2026 का दिन मूलांक के आधार पर आपके लिए क्या खास लेकर आया है? अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से निकलने वाले मूलांक के जरिए दिन की ऊर्जा और संभावनाओं का अंदाजा लगाया जाता है। आज किसी मूलांक वाले जातक को करियर में सफलता मिल सकती है, तो किसी के लिए धन और रिश्तों के मामले में सावधानी जरूरी हो सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और कौन-सा शुभ अंक आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। बेवजह की चर्चाओं में अपना समय खराब करने से बचें और जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। मीटिंग, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने दम पर काम करने वालों के लिए भी आज का समय अनुकूल रहेगा। नए अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आपकी प्रतिभा और काम करने के तरीके की बड़े संस्थानों या अधिकारियों द्वारा सराहना हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण अनुबंध या प्रोजेक्ट का अवसर भी मिल सकता है। हालांकि आर्थिक नुकसान की आशंका को देखते हुए पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। अचानक होने वाला खर्च मानसिक चिंता बढ़ा सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज अपनी मेहनत और काम की गुणवत्ता बनाए रखें, इसका सकारात्मक परिणाम आपको आगे देखने को मिलेगा। वर्तमान समय में किए गए अच्छे प्रयास भविष्य में आपके लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रह सकता है और सफलता मिलने के भी योग हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। निवेश से जुड़ी किसी योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर में कोई नई वस्तु आने से खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन मेहनत से परिस्थितियों को अपने पक्ष में किया जा सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा या परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए योग और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी या बॉस प्रभावित होंगे और आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। कोई मित्र निवेश से जुड़ी उपयोगी सलाह या योजना आपके सामने रख सकता है। अतीत में की गई किसी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
कारोबार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर निवेश या भविष्य की आर्थिक योजना बनाने का विचार बन सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और फैसले शांत दिमाग से लें।
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ निवेश को लेकर कोई योजना बन सकती है और भाग्य का साथ भी मिलने के संकेत हैं। सोना, चांदी या वाहन खरीदने में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि जल्द लिया गया फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- पीला

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें