फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष 12 सितंबर: मूलांक 2 और 6 को मिल सकता है बड़ा लाभ, मिलेंगे नए अवसर

Fri, 11 Sep 2026 11:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

12 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत लेकर आया है। अपने मूलांक के अनुसार जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, कौन-से अवसर मिल सकते हैं और आपका शुभ अंक क्या रहेगा।
विज्ञापन
1 of 10
12 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Today Ank Jyotish : आज 12 सितंबर 2026 है और अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन अपने साथ अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर मूलांक का विशेष महत्व माना जाता है, जिससे व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में संकेत मिलते हैं। आज के दिन ग्रहों और अंकों के प्रभाव के अनुसार किसी मूलांक वाले जातकों को करियर में नई सफलता मिल सकती है, तो किसी को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। आज का अंक ज्योतिष आपको बताएगा कि 12 सितंबर का दिन आपके लिए नौकरी, व्यापार, धन, प्रेम, परिवार और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन-सा शुभ अंक रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए नई सोच और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है। रचनात्मक कामों में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें। आपके विचारों की लोग सराहना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज रिश्तों में मधुरता बनाए रखने और पुराने मतभेद दूर करने का अच्छा समय है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आपको नई दिशा मिल सकती है। योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार सामने आएंगे, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आप खुद को काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। कामकाज में नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं और आपकी रचनात्मकता आपको सफलता दिला सकती है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक माहौल रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आपकी परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर समाधान खोजें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। लंबे समय से अटके किसी काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन मानसिक शांति और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छा रहेगा। खुद को जरूरत से ज्यादा व्यस्त रखने के बजाय आराम के लिए भी समय निकालें। रिश्तों में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते नजर आ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आपके कार्यों में गति आएगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं। काम का दबाव अधिक हो तो बीच-बीच में आराम जरूर करें, क्योंकि ज्यादा तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज पेशेवर जीवन में कुछ नई जिम्मेदारियां या चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, आपकी मेहनत और आत्मविश्वास से आप इन परिस्थितियों का सामना आसानी से कर सकते हैं। निजी रिश्तों में सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और बातचीत में संयम बनाए रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आपके लिए नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम आगे बढ़ सकता है या पूरा होने की संभावना बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। किसी पुराने परिचित या दोस्त से अचानक मुलाकात भी हो सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें