Ank Jyotish 12 July: अंक ज्योतिष की मदद से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान उसके मूलांक के जरिए लगाया जाता है, और यह मूलांक उसकी जन्म तारीख से निकाला जाता है। सरल शब्दों में कहें तो अंकशास्त्र जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर बनने वाली संख्या का अध्ययन करता है, और यह मूलांक 1 से 9 के बीच होता है। हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है, और इन्हीं ग्रहों की स्थिति के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है, ताकि आपका जीवन खुशहाल और समृद्ध बना रहे।
मान लीजिये अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 23 है, तो उसके अंकों को जोड़ने पर 2+3=5 आता है, यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। वहीं अगर जन्मतिथि 11 जैसी दो अंकों वाली है, तो 1+1=2 के हिसाब से मूलांक 2 माना जाएगा। इसके अलावा जन्म तिथि, महीने और साल के सभी अंकों को जोड़कर जो संख्या मिलती है, उसे भाग्यांक कहा जाता है जैसे 22-04-1996 को जन्मे व्यक्ति के लिए 2+2+0+4+1+9+9+6=33, यानी 3+3=6, जो उसका भाग्यांक होगा।
आज का अंक ज्योतिष पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं को बेहतर ढंग से बना सकते हैं। यह आपको बताएगा कि आपका मूलांक आज के दिन के लिए अनुकूल है या नहीं, आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और कौन-कौन से नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का शुभ अंक, लकी कलर और अंक ज्योतिष भविष्यवाणी क्या कहती है।