आज 11 नवंबर 2026 को आपका मूलांक आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल। करियर, कारोबार, धन, प्रेम और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? साथ ही जानें आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Ank Jyotish 11 November 2026: पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार,11 नवंबर का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। कुछ मूलांक वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी-कारोबार में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं। सभी मूलांकों के लिए 11 नवंबर का दिन कैसा रहेगा। आइए, जन्मतिथि के आधार पर जानते हैं 11 नवंबर 2026 का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल और देखते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। हालांकि, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
मेहनत और एकाग्रता से काम करने पर परिस्थितियां बेहतर होंगी। कुछ चिंताएं आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं। कमजोरियों को सुधारने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का अच्छा समय है। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- हरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होंगी। नई चीजें सीखने का अवसर भी मिलेगा। शुभ अंक- 9 शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। शुभ अंक- 10 शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में न लें। कामकाज में क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें। एक साथ कई काम करने से तनाव बढ़ सकता है। योजनाओं को छोटे-छोटे चरणों में पूरा करने पर ध्यान दें। शुभ अंक- 9 शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन नई व्यावसायिक योजनाएं लाभ दे सकती हैं। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें, वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 1 शुभ रंग- पीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसका भविष्य में लाभ होगा। पुराने अधूरे काम को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी आदतों और दिनचर्या में सुधार करें। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाएं और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करें। शुभ अंक- 12 शुभ रंग- नीला
अंक 9
आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा रहने वाला होगा। शुभ अंक- 18 शुभ रंग- सुनहरा