फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 अक्तूबर: मूलांक 1 और 2 वालों के लिए लकी रहेगा दिन, नौकरी को लेकर मिलेगी खुशखबरी

Fri, 09 Oct 2026 03:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

10 अक्तूबर 2026 का अंक ज्योतिष करियर, धन, रिश्तों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर खास संकेत दे रहा है। जन्म तारीख के आधार पर जानें अंक 1 से 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा और किन मामलों में सावधानी बरतना बेहतर होगा।
विज्ञापन
1 of 9
10 अक्तूबर 2026 का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला AI
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार में आपका काम बढ़ेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएं, तो उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय धैर्य और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और जरूरी कामों पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों को आज खुशखबरी मिलेगी। किसी करीबी व्यक्ति के साथ लंबे समय से चली आ रही दूरी को कम करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए बातचीत का सहारा ले सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

3 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोग किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा करने का रास्ता मिल सकता है, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपने पसंदीदा कामों में भी बिताएं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8

4 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
आज का दिन सामान्य रह सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 7
विज्ञापन

5 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी सूझबूझ और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। अपनी क्षमताओं और छिपी खूबियों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। 
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
विज्ञापन

6 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 6
मूलांक 6 के लोग काम को लेकर नई योजना बनाएंगे। आज नौकरी और व्यापार, दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से पूरा करें। घर पर किसी खास व्यक्ति के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। 
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 6
विज्ञापन

7 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 7
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 52

8 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 8
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और सकारात्मक सोच के बल पर आप कई कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। आज मन में थोड़ा तनाव या बेचैनी रह सकती है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। 
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
विज्ञापन

9 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
अपनी समझदारी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की तारीख तय होने के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। 
शुभ रंग: लेमन
शुभ अंक: 12

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें