फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 August: मूलांक 3 और 6 को मिलेगा लाभ, जानें सभी अंकों का हाल

Mon, 10 Aug 2026 01:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction 10 August 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? जानें मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दैनिक भविष्यफल।
विज्ञापन
1 of 10
10 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

10 August Ank Jyotish: 10 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष मूलांक के आधार पर आपके दिन के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। किसी के लिए करियर और धन के मामले में अच्छे अवसर बन सकते हैं, तो किसी को खर्च और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और कौन-सा अंक व रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। किसी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपनी बात शांत तरीके से रखने की कोशिश करें। कामकाज के दौरान तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी से कदम उठाने पर समस्याओं का समाधान निकल आएगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों की तारीफ हो सकती है। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल रह सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज कामकाज में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। खुलकर बातचीत करने से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आप नई योजनाओं और विचारों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। काम पर फोकस बनाए रखने से अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत सफलता का रास्ता खोल सकती है। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और नजदीकी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज मानसिक रूप से आप काफी संतुलित और स्पष्ट महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण फैसले सोच-विचार के साथ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत को पहचान मिल सकती है, जिससे आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज सफलता पाने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका प्रयास बेकार नहीं जाएगा। धैर्य और लगातार मेहनत के दम पर आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आप प्रेम संबंधों को लेकर भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। रिश्ते में सुधार लाने के लिए अपनी ओर से पहल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें