फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 सितंबर: मूलांक 4 और 8 को रहना होगा सावधान, सोच-समझकर लें फैसले

Fri, 04 Sep 2026 06:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

4 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज करियर, धन, प्रेम और सेहत से जुड़े खास संकेत।
विज्ञापन
1 of 10
04 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के मूलांक का निर्धारण किया जाता है। माना जाता है कि 1 से 9 तक के प्रत्येक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, सोच, कार्यक्षमता और जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का आकलन किया जाता है। किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख के अंकों के योग से निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 तारीख को हुआ है, तो 2+3=5 होगा और उसका मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह 14 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+4=5 होगा। वहीं पूरी जन्मतिथि के अंकों का योग करके भाग्यांक निकाला जाता है। जैसे यदि जन्मतिथि 22-04-1996 है, तो 2+2+0+4+1+9+9+6=33 और 3+3=6, यानी भाग्यांक 6 होगा। दैनिक अंक ज्योतिष के जरिए आप अपने मूलांक के अनुसार दिन की संभावनाओं को समझ सकते हैं। इससे आपको यह जानने में मदद मिल सकती है कि आज किन क्षेत्रों में सफलता के अवसर बन सकते हैं, कहां सावधानी बरतने की जरूरत है और आपके लिए कौन सा शुभ अंक व रंग बेहतर रह सकता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। दिन के कुछ समय में आपको आराम और खालीपन महसूस होगा। अपने पहनावे और व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे, जिससे लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बन सकती है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - ग्रे

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। किसी गुरु या आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी बात की चिंता मन को परेशान कर सकती है, हालांकि अटका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा, लेकिन मित्रों और सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि परिस्थितियां कुछ हद तक आपके विपरीत रह सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे और काम को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों को प्राथमिकता देंगे।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कारोबार से जुड़े लोग किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं और अचानक आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में बातचीत और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - क्रीम

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। जीवनसाथी से जुड़ा कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है। आपकी बोलने की कला लोगों को प्रभावित करेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज पहली मुलाकात में ही किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। काम में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज किसी करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। फोन या किसी अन्य माध्यम से किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जो भविष्य में आपके काम आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी के खत्म होने के संकेत हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - गुलाबी

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज घर की सजावट और उसे बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देंगे। अचानक कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपको आश्चर्यचकित करे। आपकी बनाई योजनाएं भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती हैं। हालांकि जीवनसाथी की किसी बात से मन थोड़ा उदास हो सकता है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - काला

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें