फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष 2 सितंबर: मूलांक 4 और 9 वालों के लिए बन रहे सफलता के योग, मिलेंगे तरक्की के मौके

Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ank Jyotish Today: 2 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा? अंक ज्योतिष के अनुसार आज किस मूलांक को करियर और धन में लाभ मिलेगा, किसे रिश्तों में सफलता मिलेगी और किन लोगों को सावधानी बरतनी होगी, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।
विज्ञापन
1 of 10
2 सितम्बर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish 02 September 2026: सितंबर महीने का दूसरा दिन यानी 2 सितंबर आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसका संकेत आपके जन्मांक यानी मूलांक से मिल सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए करियर, नौकरी और कारोबार में सफलता के नए अवसर बन सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। हालांकि, कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 2 सितंबर 2026 का दिन कैसा रहेगा और किस मूलांक पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि या बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं। निवेश से जुड़ी किसी योजना में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर में कोई नई वस्तु आने से खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन मेहनत से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग व नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आमदनी बढ़ाने के लिए नए लोगों से संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कारोबारी भविष्य की किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और उन्हें नए अवसरों का लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज भाग्य आपका पूरा साथ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति सराहना कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से निवेश से जुड़ी कोई अच्छी योजना सामने आ सकती है। हालांकि, अतीत में की गई किसी गलती को दोहराने से बचें और उससे मिली सीख को आगे की योजनाओं में जरूर शामिल करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए कारोबार या व्यावसायिक योजना पर चर्चा कर सकते हैं। फिलहाल निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आप सही और गलत के बीच बेहतर तरीके से निर्णय ले पाएंगे। कला और विशेष रूप से नृत्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर निवेश संबंधी किसी योजना पर विचार कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा और इससे आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज विदेश में शिक्षा से जुड़े अवसरों के लिए आवेदन करने का मौका मिल सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। दिन सफलता और अपने फैसले लेने की स्वतंत्रता देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों की किसी नए विषय या काम में रुचि बढ़ सकती है और वे अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज वाहन चलाते या इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मिलकर निवेश की योजना बन सकती है और भाग्य भी आपका साथ देगा। हालांकि, सोना, चांदी या वाहन खरीदने में जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज कारोबार में आर्थिक योजनाओं पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। घर में कोई नई वस्तु आने से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियों को बातचीत के जरिए समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। अविवाहित जातकों के लिए विवाह से जुड़े प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें