फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष 01 सितंबर: मूलांक 7-9 वालों को संभलकर लेना होगा फैसला, बढ़ सकती है परेशानी

Tue, 01 Sep 2026 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Ank Jyotish 01 September 2026: जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और करियर, धन व रिश्तों में क्या खास संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष 01 सितंबर - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish 01 September 2026: सितंबर महीने का पहला दिन यानी 1 सितंबर आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसका संकेत आपके जन्मांक यानी मूलांक से मिल सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए करियर, नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के साथ रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। हालांकि, कुछ जातकों को बेवजह के खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए 1 सितंबर 2026 का दिन कैसा रहेगा और किस मूलांक पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपनी रोज की दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने की कोशिश करें। कुछ नया करने से मन को ताजगी मिलेगी और शारीरिक व मानसिक थकान भी कम होगी। आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, जिनसे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है या आपका कीमती समय व्यर्थ हो सकता है। आपकी भावुकता और दरियादिली का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर भरोसा करने से पहले उसके इरादों और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ लें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
कारोबार से जुड़ी गतिविधियां आज सामान्य गति से चलेंगी। प्रोडक्शन में कमी आने के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। तय समय पर अपने टारगेट पूरे करने की कोशिश करें, वरना शिकायत की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन और आपसी तालमेल बना रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े रिश्तों में विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण बातचीत या समझौते से आपको फायदा मिल सकता है। टीम के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। नए सौदे और व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए समझदारी से फैसले लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आगे नए रास्ते खुलेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को काम के लिए तारीफ मिल सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज कोई सुखद खबर या घटना आपका दिन बेहतर बना सकती है। भाग्य का साथ मिलने से जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं। सरकारी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
नौकरी में आपकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी या काम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पेट से जुड़ी परेशानी या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है, साथ ही आलस्य भी हावी रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है, हालांकि शादीशुदा लोगों के बीच चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति और आपका सकारात्मक नजरिया आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिला सकता है। मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। अचानक किसी पुराने या करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान किसी खास विषय पर बातचीत या महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी होने के योग हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी काम में अड़चन आने से तनाव बढ़ सकता है। ऐसे मामलों में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। अगर किसी सरकारी मामले को लेकर परेशानी चल रही है, तो उसके समाधान के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी समस्या में आपका सहयोग काफी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें