फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 31 Dec: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 31 Dec 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
31 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 30 December | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आप बहुत जल्दी आक्रामक हो जाते हैं, व्यवहार को कंट्रोल में रखें, मित्र आपको गलत परामर्श दे सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा। हस्ताक्षर कागज पढ़ कर करें वरना हानि हो सकती है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा रखवा सकते हैं। परिवार व संतान के लिए अगर आप इच्छुक हैं तो आज का दिन जीवनसाथी से बात करने के लिए उत्तम है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
व्यापार में तरक्की हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती है। वह खाँसी से परेशान हो सकता है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज भूमि, घर आदि का सौदा करने के लिए दिन उत्तम है। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड कपल के लिये दिन खुशियां लाएगा। कुछ जातकों के लिये संतान योग बन रहा है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
विवाहेत्तर रिश्ता आपको मुसीबत में डाल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी पचड़े में न पड़ें। तनाव की स्थिति रह सकती है। काफी दिनों से जो काम अधूरा पड़ा था वह पूरा होने की संभावना है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
शिक्षा में रुकावट आ सकती है। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान से सुख मिलेगा परन्तु मन विचलित रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुंचा सकते हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
उत्तम दिन, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। खान पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
नए मित्रों से सम्पर्क बनेगा परंतु मित्रता या किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जांच लें। वाद-विवाद से बचें। भूमि या सम्पत्ति को लेकर समस्या आ सकती है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
विद्यार्थियों के लिये सकारात्मक दिन उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। नौकरी में मान- सम्मान मिल सकता है। आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता से अनबन हो सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें