फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 27 December: 6 और 8 मूलांक वालों को मिल सकती हैं खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 27 Dec 2024 07:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
27 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 27 December | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत को एक नई पहचान मिल सकती हैं। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी  
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
व्यापार की दृष्टि से समय बेहद शानदार है। आपको समय का सही उपयोग करते हुए करियर को लेकर निर्णय लेना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शंका भी बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाना कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़े। व्यापार में आपको अभी और धैर्य से पेश आना होगा। आज किसी के कहने में आकर निवेश न करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यवहार से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। अपने आप को आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक विचारों के लिए समय दें। करियर को लेकर किसी अनुभवी से बात कर सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप नए वित्तीय निवेशों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। आपकी सफलता का राज आपके माता-पिता है, उन्हें सम्मानित अवश्य करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपकी कोई भी एक मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। यदि आपके जीवन में कोई घटना हुई है तो बदलाव को स्वीकार करें। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे मतलब समझ सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करना होगा। आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम न मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। परिवार में किसी नई वस्तु का आगमन होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज किसी भी जोखिम भरे काम को न करें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार मधुर रखें। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती हैं।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें