फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 December: मूलांक 4,5 और 6 के लोगों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 25 Dec 2024 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
25 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 23 December | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो उसमें प्यार और सहयोग का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बनने की संभावना है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज आपको व्यापार में लाभ के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। किसी करीबी से विवाद हो सकता है, परन्तु इसे जल्द ही सुलझा लेंगे। सेहत में सुधार होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज नौकरी में पदोन्नति या नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में बातचीत बेहद जरूरी है अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है । सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव संभव है, संयम बरतें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज आपको नए विचारों को कार्यान्वित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। संभव हो तो दिनचर्या में योग-ध्यान को शामिल करें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं।  आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ यात्रा संभव है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
मूलांक नौ वालों का आज का दिन घर को सजाने-संवारने में समय व्यतीत होगा।  आप रिश्तों में नवीनता लाने का जो प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको उसमें जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें