फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 06 Jan: मूलांक 9 वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 06 Jan 2025 07:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
06 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 06 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
खर्च कम करने की कोशिश में आप सफल होंगे। आर्थिक प्रगति हो सकती है। मानसिक संतोष आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
किसी गलत परामर्श के कारण नुकसान हो सकता है परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक हो सकते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
खर्चा अधिक होगा वाहन या घर खरीद सकते हैं। कर्ज या लोन ले सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। बच्चो के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए उत्तम दिन है। अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान देना होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। हमसफर का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
जमीन-जयदाद पर निवेश कर सकते हैं। संपत्ति में निवेश आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। दिन ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के लिए सही नहीं है। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
मन खुश है आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में आ रही रूकावट ख़त्म हो सकती है। प्रेम के कारण परिवार में अशांती फैल सकती है। आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कार्यों को समझे शीघ्रता से ख़त्म करने की न कोशिश करें। उच्च शिक्षा के लिए आवेदन भरना आपके लिए लाभकारी होगा। नई नितियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्तों के लिए आज का दिन उत्तम है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मित्रों से हानि हो सकती है मौज–मस्ती में मन लगेगा।  ध्यान रखें रिश्तों में समस्या हो सकती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
परिवार की जिम्मेदारी आपके उपर बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। व्यापार व नौकरी में आपको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको सफलता दिवाएगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें