फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 01 Jan 2025: मूलांक 9 वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 01 Jan 2025 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
01 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 01 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज निवेश करें आपके लिए अच्छा दिन हैं और मिले हुए अवसर का लाभ उठाए। आज के दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। आज सभी कार्य सिद्ध होंगें, रूके हुए कार्य संपन्न हों सकते हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
संतान से सुख मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती हैं। मन विचलित रहेगा, पत्नी से आज के दिन झगड़ा हो सकता हैं। जो भी आप से मिले उसे नम्र व्यवहार के साथ बात करें, कम बोलें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
विवाहित जीवन अनुकूल रहेगा। शेयर सट्टा में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी कर लें। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
सेहत संबंधी समस्या आ सकती है। दिन अनिश्चितता से भरा हुआ रहेगा, आज के दिन परिवार व करीबी दोस्तों के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन परिवार के साथ प्रति सचेत रहें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। व्यापार, शेयर मार्किट से लाभ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। नए दोस्त भी बनेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज वैवाहिक जीवन में मधुरता कम रहेगी लेकिन परिवार की जरूरतों को पूरा करना न भूलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम को व्यवस्थित करें। आपको अचानक अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज घर की सुख-शांति में कमी आ सकती हैं। छोटे भाई से मतभेद हो सकता हैं। आँखों की तकलीफ बढ़ सकती है। नये प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। सन्तान का दाखिला मनपसन्द स्कूल में हो जायेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परन्तु अंत में जीत आप की होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी सफलता न मिलने से आप निराश हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप जमीन जायदाद खरीद सकते हैं, लेकिन जायदाद को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता हैं। सन्तान के प्रति सचेत रहें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें