फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक अंक ज्योतिष 26 नवंबर से 2 दिसंबर : क्या कहता है इस सप्ताह अंकों का खेल

Sat, 24 Nov 2018 02:09 PM IST
निशा घई, अंकशास्त्री एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
विज्ञापन
1 of 10
numerology
जिस प्रकार ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है, उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। अंकशास्त्र में हर व्यक्ति का एक मुख्य अंक होता है, जिसे अंक स्वामी बोलते हैं और इसी अंक स्वामी के द्वारा उसके भाग्य का आकलन किया जाता है। इस सप्ताह अंक आपके जीवन में क्या संयोग बना रहे है?  जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
तिथि - 1,10,19,28

किसी घनिष्ट रिश्तेदार से मुलाकात होगी। 26-27 को व्यापर का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। 30 तारीख को बाधाएँ आ सकती है। यदि आप धैर्य से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 10    
शुभ रंग - जामुनी
उपाय - सूर्य गायत्री को रोज 108 बार बोले
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2  
तिथि - 2, 11, 20, 29

पति पत्नी में गलतफमियां बढ़ सकती है। आपसी तकरार हो सकते है। अपने जीवन साथी के सेहत का धयान रखे। वकालत गणित पढ़ रहे विद्यार्थियो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिजल्ट अनुकूल आयेगा। खुशखबरी है बॉस या अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
उपाय - एकादशी वाले दिन उपवास करें ।

4 of 10
number
अंक – 3
तिथि- 3, 12, 21

इस सप्ताह आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। 29 तारीख को कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। 27 तारीख को दिन व्यस्तता भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। कला, मीडिया और केमिस्ट का कार्य करने वाले जातकों के लिए नये द्वार खुलेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग -सफेद
उपाय - सूर्य को रोज जल दें ।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4  
तिथि – 4, 13, 22

सप्ताह सामान्य रहेगा। ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होंगे। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए सम्बन्ध बन सकते है। जन्म तिथि 4 वाले जातकों को किसी प्रकार की दुर्घटना से सावधान रहें। धार्मिक कार्य, पूजा अपने इष्ट देव की प्रार्थना से संकट टल सकता है। माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 12  
शुभ रंग - हल्का, पीला  
उपाय - मछलियों को हर गुरुवार दाना डाले ।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
तिथि – 5, 14, 23

सप्ताह के आरम्भ के दो दिन कष्टकारी रहेंगे । रविवार को नया कार्य करने का उत्तम समय है। 27 - 28 तारीख को विरोधी पक्ष विघ्न उत्पन करेगा। आपसी विवाद बढ़ सकते है। 14 तारीख को पैदा हुए जातकों को चोट लग सकती है। सप्ताह के अंत में सुधार आने की सम्भावना है। लम्बी यात्रा पर जाने का योग है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – केसरिया
उपाय - केतु का यंत्र अपने पूजा स्थल में रखे 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
तिथि - 6, 15, 24

समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। 30 तारीख को मन खिन्न रहेगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए शुक्रवार शुभ दिन है। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है। उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी। सट्टा, शेयर मार्किट पर धन व्यय न करें हानि हो सकती। 
शुभ अंक - 22  
शुभ रंग - ग्रीन
उपाय - सोमवार को शिवलिंग पर दूध या जल चढ़ाये।  

8 of 10
number
अंक - 7  
तिथि - 7, 16, 25

25 तारीख को जन्मे जातकों को रोजी रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है। 16 तारीख को जन्मे जातकों का मन अशांत रहेगा किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है। सेहत का ध्यान रखे आँखों की परेशानी बढ़ सकती है। आध्यात्मिक यात्रा, जल, सर्जरी आदि कार्यो से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग - सिल्वर  
उपाय - काल सर्प योग की पूजा करवायें।

9 of 10
number
अंक - 8
तिथि - 8, 17, 26

सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा। ब्लड प्रेशर, ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। परिवार में अशांति रह सकती है। माता और भाई से झगड़ा हो सकता है संयम से काम ले। स्टील, इस्पात, लोहा, केमिकल, पेट्रोलियम से जुड़े जातकों को व्यापर में ज्यादा पैसा नहीं लगाना चाहिए। कम्पीटेटिव परीक्षा में अच्छा नंबर आने की सम्भावना है।  
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - गहरा नीला
उपाय - गुलाब का पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाये ।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
तिथि – 9,18,27

घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा या लम्बी यात्रा पर जा सकते है। अध्यात्मक में रुचि रखने वाले जातकों को विद्या अर्जन से फायदा मिलेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप विदेश जा सकते है। तकनिकी, मशीनरी के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातक को 26 तारीख को दिक्कत आ सकती है। जन्म तिथि 27 तारीख के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण योग ले कर आ रहा है। किसी मांगलिक कार्य के लिए सोमवार उचित दिन रहेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - पिंक
उपाय - लाल रंग का कपड़ा अपने पास रखे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें