फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 May : शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 21 May 2022 08:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आयेगी। रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा मना सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज इस अंक के व्यक्तियों को व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिये समय नहीं निकाल पायेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी। निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आयेंगी। आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति- पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लायेंगे। आप लोगों से भेंट- मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें।
शुभ अंक- 46
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  5
मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ायेंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्रायें व्यापार और लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सदभावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- कत्थई

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। बच्चों के क्रियाकलाप आपके लिये मुख्य रहेंगे जैसे उनकी पढ़ाई, कैरियर आदि। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी लेकिन इसका शीघ्र की निराकरण हो जायेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। आज आप अपनी काबिलियत से साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच समझकर फैसला लें। हो सकता है कि संतान आपका कहना ना माने। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें