फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 3 फरवरी को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Mon, 03 Feb 2020 10:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 3 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
प्रेम जीवन में अपने मन की बातें एक दूसरे के समक्ष रखने में आपको कामयाबी मिलेगी। दांपत्य जीवन में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी जिससे आपका दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सुखद नतीजे हासिल होंगे और उनके प्रिय से उनके संबंध और भी बेहतर बनेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की प्राप्ति होगी।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि 
प्रेम जीवन के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा लेकिन फिर भी आपके प्रिय को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बेहतर रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि 
शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। संतान से कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी से झगड़ा ना करें, प्यार से बात करें। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि 
दांपत्य जीवन में खुशियों भरे दिन का अनुभव होगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर झगड़ा भी कर सकता है, इसके प्रति थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि 
दांपत्य जीवन में दिनमान काफी बेहतर रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी नए काम के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

8 of 13
rashi
तुला राशि 
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा लेकिन किसी नए काम की पहल ना करें। काम को लेकर भी अधिक दिमाग से सोच कर ही कोई नया निर्णय लेना बेहतर होगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि 
दांपत्य जीवन में जीवन साथी से भी आपका प्यार बढ़ेगा और वह आपको कोई बढ़िया सलाह देंगे जो आपके काम आएगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

10 of 13
rashi
धनु राशि 
अपने प्रिय के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे जिससे आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने से बचें। 

11 of 13
rashi
मकर राशि 
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर है और अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि 
आपकी किसी बात से प्रियतम नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन में आनंद आएगा। लेकिन काम के सिलसिले में जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
दांपत्य जीवन में भी खुशी की स्थिति बनेगी। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर गंभीर विचार-विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें