फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 25 अगस्त को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ, यहां पढ़ें

Fri, 24 Aug 2018 05:57 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish
जिस तरह से ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है। उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। जैसे नाम के अनुसार राशि होती है वैसे ही हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
विज्ञापन

2 of 10
number
1 अंक वालों के जनसंपर्क में आज वृद्धि होगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। घर में आनन्द रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 10
number
2 अंक वालों की मुलाकात आज पुराने मित्रों से हो सकती है। परिजनों से संबंध अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। छोटी एवं सुखद यात्रा के योग हैं। 

4 of 10
number
3 अंक वाले जातकों का आज किसी अप्रिय घटना के चलते मन अशांत रहेगा। मान-प्रतिष्ठा को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापारिक स्थिति व लाभ से संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
number
4 अंक वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योजना के अनुसार काम न होने से निराशा होगी। व्यावसायिक लेन-देन में सचेत रहें। वाद विवाद से बचें।
विज्ञापन

6 of 10
number
5 अंक वालों का आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 10
number
6 अंक वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। लंबे समय से अटका धन मिलेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ काम करने वालों के व्यवहार से पीड़ा होगी। 

8 of 10
number - फोटो : number
7 अंक वालों का आज भाग्य प्रतिकूल रहेगा। किसी भी कार्य को करने में कुछेक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। परिस्थितियों का सामना धैर्य के साथ करें। 

9 of 10
number - फोटो : number
8 अंक वालों का आज राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सत्ता पक्ष से लाभ की पूरी संभावना है। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक लाभ से प्रसन्न रहेंगे। शुभ संदेश मिलेगा।
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
9 अंक वालों का मन आज थोड़ा खिन्न रहेगा। सेहत को लेकर भी चिंता बरकरार रहेगी। हालांकि विरोधी दबे रहेंगे। व्यवसाय में सामान्य धन-लाभ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें