फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं काफी सौभाग्यशाली, मिलती है जिंदगी में खूब शोहरत

Wed, 14 Jul 2021 04:00 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूलांक 7 - फोटो : social media
अंकज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र की एक अनोखी विधा है। इस विधा में व्यक्ति के स्वभाव, गुण, धर्म और उसके संभावित भविष्य को जानने के लिए अंकों का प्रयोग किया जाता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर निकाला जाता है। ज्योतिष विद्या कहती है कि मूलांक का हमारे जीवन में काफी खास महत्व है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के जीवन में क्या घटित होने वाला है? उसका अनुमान लगाया जा सकता है। अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 को काफी भाग्यशाली माना गया है। ऐसे व्यक्ति जिनका जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 बनता है। अंकज्योतिष के मुताबिक ऐसे लोग काफी सौभाग्यशाली होते हैं। अपने जीवन में ये लोग खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं। कामयाबी सदा इन लोगों के साथ रहती है। ऐसे लोगों को जिंदगी में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। आइए जानते हैं मूलांक 7 से जुड़ी खास बातें -
विज्ञापन

2 of 5
अंकज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
मूलांक 7 को काफी भाग्यशाली माना गया है, जिस किसी भी व्यक्ति का मूलांक 7 होता है। उसे जीवन में खूब सफलता मिलती है। इस अंक को प्रसन्नता का भी कारक माना गया है। संख्या 7 का हमारे इस जगत के साथ अनोखा रिश्ता है। हमारी इस दुनिया में 7 समुद्र हैं, 7 सुर हैं, 7 अजूबे हैं, आसमान में सप्त ऋषि तारामंडल हैं, हमारी आयु को भी 7 भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
इंद्रधनुष - फोटो : जीके जैन
इंद्रधनुष में 7 रंग पाए जाते हैं। शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन अग्नि के 7 फेरे लेते हैं। हमारे भीतर कुल 7 कुंडलिनी चक्र होते हैं। सप्ताह में कुल 7 दिन होते हैं। इस कारण हमारी प्रकृति और हमारी संस्कृति दोनों के साथ संख्या 7 का एक विशेष रिश्ता है। यही एक बड़ी वजह, जिसके चलते संख्या 7 को एक विशेष महत्व दिया जाता है। इस संख्या को सौभाग्य का प्रतीक कहा जाता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस कारण 7 मूलांक के लोग जीवन में खूब सारा धन अर्जित करते हैं। इनका भाग्य सदा इनके साथ रहता है। इन लोगों के बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में ये खूब तरक्की करते हैं। ये लोग काफी मेहनती होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
numerology - फोटो : अमर उजाला
इनके भीतर एकाग्रता की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है। इस कारण इनका एकाग्र मन इन्हें जीवन में खूब सफलता दिलाता है। इन लोगों की धैर्य शक्ति दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा अधिक होती है। ऐसे लोग मुश्किल वक्त में भी एकदम शांत होते हैं। ये जिस किसी भी चीज की आकांक्षा रखते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें