फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ग्रह से होते हैं भयंकर रोग, कई परेशानियों को देता है जन्म, जानें कैसे बचें

Wed, 08 Jul 2020 04:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ग्रह और उनसे जुड़ी बीमारियां - फोटो : Pixabay
कुंडली में पीड़ित ग्रह कई परेशानियों का कारण बनते हैं और इन परेशानियों में बीमारी भी शामिल है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी कुंडली में जब कोई ग्रह पीड़ित होता है तो वह हमारी सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है। आज आपको बताएंगे कौनसा ग्रह किस बीमारी के लिए जिम्मेदार है और उनके लिए ज्योतिष में क्या उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सूर्य देव
सूर्य
कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर व्यक्ति को आंखों और सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। सूर्यदेव की शुभता बढ़ाने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कभी भी झूठ न बोलें। इस उपाय को करने से सूर्य से संबंधी दोष दूर हो जायेगा और उनके शुभ फल मिलने प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 10
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा
कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कफ और पेट से संबंधित बीमारियां घेरने लगती हैं। चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। न सिर्फ अपने आस-पास की साफ-सफाई रखें, बल्कि स्वयं भी साफ-सुथरे रहें और स्वच्छ कपड़े पहनें। 

4 of 10
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
मंगल
मंगल का प्रभाव लाल रंग पर सबसे ज्यादा होता है इसलिए कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती है। मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन को गेहूं के आटे का चूरमा गुड़ डालकर बनाकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। इस उपाय से मंगल देवता प्रसन्न होंगे।
विज्ञापन

5 of 10
बुध देव - फोटो : अमर उजाला
बुध
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव डालता है तो आपको दांतों और नसों से संबंधित बीमारियां हो सकती है। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।
विज्ञापन

6 of 10
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला
गुरु
गुरु की अशुभता से व्यक्ति को सांसों से जुड़ी हुई बीमारियां होने लगती है। बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए तोते को चने की दाल खिलाने का उपाय काफी कारगर साबित होता है क्योंकि तोता बुध ग्रह का प्रतीक है।
विज्ञापन

7 of 10
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला
शुक्र
शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति एक साथ कई बीमारियों से पीड़ित होने लगता है। आपको गाय को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य गेहूं है और शुक्र गाय है।

8 of 10
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शनि
जिस जातकों की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ होते हैं उनको पेट से संबंधित बीमारियां घेर लेती हैं। यदि आप किसी मेहनत-मजदूरी करने वाले को तन, मन और धन से उचित सम्मान प्रदान करते हैं, उसकी मदद करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होंगे।

9 of 10
राहु देव - फोटो : अमर उजाला
राहु
कुंडली में राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति को बार-बार बुखार होता है। यदि आप राहु से संबंधित व्यक्ति जैसे कुष्ठ रोगी, निर्धन व्यक्ति, सफाई कर्मचारी आदि को भोजन आदि देकर प्रसन्न करते हैं तो आपको राहु की कृपा अवश्य मिलेगी। 
विज्ञापन

10 of 10
केतु देव - फोटो : अमर उजाला
केतु
कुंडली में अगर केतु ग्रह ठीक नहीं है तो व्यक्ति को हड्डियों से संबंधित बीमारियां होने लगती है। केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा करना प्रारंभ कर दें। साथ ही कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें