नए साल में क्या न करें
- फोटो : प्रतीकात्मक
नए साल में क्या न करें
- झगड़ा-विवाद से बचें: साल का पहला दिन किसी से बहस, विवाद या लड़ाई में न पड़ें। नकारात्मक माहौल या लोगों की बुराई में शामिल होने से पूरे साल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
- मांस और मदिरा का सेवन न करें: नए साल की शुरुआत शुद्ध और पवित्र माहौल में करना चाहिए। इस दिन मांसाहारी भोजन और मदिरा का सेवन करने से देवी लक्ष्मी नाराज़ हो सकती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है।
- कर्ज लेना या देना टालें: इस दिन धन का लेन-देन सावधानी से करें। कर्ज लेना या देना शुभ नहीं माना जाता। धन संबंधित मामलों में संयम बरतने से वित्तीय स्थिति स्थिर रहती है।
- नकारात्मक विचार और आदतों से दूर रहें: पुराने बुरे विचार, गलत आदतें या नकारात्मक सोच को नए साल में साथ लेकर चलना अशुभ होता है। मानसिक शांति और सफलता के लिए अपने विचारों और व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।