फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goddess Lakshmi: आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी, हमेशा रखें ध्यान

Sun, 14 Aug 2022 12:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : iStock
Remedies To Please Mata Lakshmi: मां लक्ष्मी धन और वैभव की देवी हैं। जिस घर में इनका वास होता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यही वजह है कि लोग कड़ी मेहतन के अलावा मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं। नियमित रूप से लोग देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो मेहनत के साथ-साथ पूजा पाठ भी खूब करते हैं। इसके बावजूद भी किसी न किसी वजह से परेशान रहते हैं। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की परेशानियों की वजह उसकी कुछ आदतें भी हो सकती हैं। रोजाना जानें अंजाने में आप ऐसे कई काम करते हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी वो आदते हैं, जिनकी वजह से मां लक्ष्मी व्यक्ति का घर छोड़कर चली जाती हैं...  
विज्ञापन

2 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : iStock
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोछा लगाना
शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। परिवार में कलह होने लगती है, जिससे आर्थिक तंगी का सिलसिला शुरू हो जाता है।  
विज्ञापन

3 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : iStock
कमरे को अस्त-व्यस्त रखना 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कमरे को अस्त-व्यस्त रखना दुर्भाग्य को निमंत्रण देना होता है। बेड पर पड़ी गंदी और अव्यस्थित चादरें, कमरे में फैला हुआ कचरा दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। ऐसे में आप अपने घर और कमरे की साफ-सफाई पर ध्यान जरूर दें। 

4 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : amar ujala
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना 
कुछ लोग की आदत होती कि वे कहीं भी थूक देते हैं। कुछ लोग चलते फिरते रास्ते पर भी थूकते रहते हैं। जबकि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर थूकना अशिष्टता का परिचायक माना जाता है। व्यक्ति की ऐसी हरकत से माता लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : Pixabay
बाथरूम को गंदा रखना 
ज्योतिष के अनुसार, जिन घरों में बाथरूम की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, वहां पर बीमारियों को प्रवेश करते देर नहीं लगती। इसके अलावा ऐसे घरों के मुखिया की कुंडली में चंद्रमा का अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपकी इन छोटी-छोटी आदतों की वजह से रूठ सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : istock
थाली में जूठा भोजन कभी न छोड़ें
मान्यताओं के अनुसार, कभी भी खाने की प्लेट में जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा न ही कभी जूठे बर्तनों को यूं ही पढ़े रहने देना चाहिए। हमेशा रात को सोने से पहले सभी जूठे बर्तन धो लेने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें