Name Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति का नाम बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे व्यक्ति की पहचान बनती हैं। यह उसके काम और पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में तो व्यक्ति की कुंडली में दिए गए नाम और असली नाम के आधार पर गणनाएं की जाती हैं। व्यक्ति के ये नाम उसकी राशि भी तय करते हैं। नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कमी नहीं होती। धन के मामले में ये बेहद ही लकी साबित होते हैं। आइए जानते हैं कौन से नामाक्षर के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती।