फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morpankh Upay: सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय,भगवान विष्णु के साथ शिव का भी मिलता है आशीर्वाद

Wed, 27 Jul 2022 04:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय - फोटो : Getty Images
Morpankh Upay In Sawan: हिन्दू धर्म, ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से मोरपंख का विशेष महत्व है। मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को प्रिय है। मोर पंख इतना शुभ है कि श्री कृष्ण ने अपने सिर पर धारण किया हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो भगवान शिव के साथ-साथ श्री विष्णु की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। स्वयं के महीने में अगर मोर पंख से जुड़े उपाय किए जाएं तो इससे ग्रह दोष और बुरी नजर के दोष को दूर किया जा सकता है। मोर पंख के ये उपाय पैसों की तंगी,  से मुक्ति में भी बेहद कारगर माना जाता है। सावन महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और 12 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में मोरपंक से जुड़े कुछ उपाय करने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि घर में सुख समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं मोरपंख के उन खास उपायों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय - फोटो : istock
धन प्राप्ति का उपाय 
यदि आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे हैं तो धन प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंदिर में रखकर मोरपंख की पूजा करें। 40 दिन बाद इसे तिजोरी में रख लें।  इस उपाय से घर में पैसों की आवक बढ़ने लगेगी।  
विज्ञापन

3 of 5
सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय - फोटो : istock
कालसर्प दोष से छुटकारा 
सावन माह में शिवजी की पूजा करके कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह अपने तकिए के गिलाफ में 7 मोरपंख डालकर रखे। ऐसा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाता है। एक धार्मिक किंवदंति के अनुसार श्री कृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए अपने मुकुट में मोरपंख धारण किया हुआ था।  

4 of 5
सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय - फोटो : Pixabay
ग्रह दोषों से मुक्ति का उपाय
यदि कुंडली में ग्रह दोष  है तो उसे दूर करने के लिए हाथ में मोर पंख पकड़कर अशुभ ग्रह से जुड़ा मंत्र 21 बार बोलें और फिर पंख पर पानी छिड़ककर उसे पूजा घर में रख लें। कुछ ही दिन में समाधान देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय - फोटो : pixabay
नजर दोष दूर करने का उपाय
बुरी नजर से बचने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालें और सिरहाने रखकर सोएं। या बच्चों को इस ताबीज को पहनाएं ऐसा करने से बच्चों को बुरी नजर से बचाव होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें