फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Sign Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक, समाज में बनाते हैं अलग पहचान

Thu, 04 Aug 2022 11:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक - फोटो : istock
Zodiac Sign Personality: ज्योतिष विज्ञान में 12 राशियां होती हैं। प्रत्येक राशियों के जातकों के स्वभाव, गुण और व्यवहार अलग-अलग होते हैं। किसी भी व्यक्ति के जन्म समय के अनुसार उसके ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी अलग-अलग होती है। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन कर उसकी राशि का निर्धारण किया जाता है। सभी राशियां अपने आप में खास होती हैं। आज हम मिथुन राशि के बारे में जानेंगे। मिथुन राशि के जातक बोलने में काफी माहिर होते हैं। ये कलात्मक होते हैं। अपनी इसी कला के जरिए किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौती का ये डटकर सामना करते हैं। आइए जानते हैं मिथुन वाले जातकों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी...
विज्ञापन

2 of 5
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक - फोटो : Istock
मिथुन जातकों का व्यक्तित्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक अक्सर चंचल और अस्थिर स्वभाव के होते हैं। इनका व्यक्तित्व और चरित्र काफी आकर्षक होता है। राजनीति और काला के क्षेत्र में मिथुन राशि के लोगों की पकड़ काफी मजबूत होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक - फोटो : Istock
बुद्धिमान होते हैं मिथुन राशि वाले 
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों पर बुध देव का प्रभाव रहता है, इस वजह से ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। बौद्धिक क्षमता से जुड़े कार्यों में इस राशि के लोग खूब सफलता भी अर्जित करते हैं। अच्छी भाषा शैली की वजह से ये लोग किसी से बातचीत करके अपना काम आसानी से निकाल लेते हैं। 

4 of 5
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक - फोटो : Istock
बनाते हैं अपनी अलग पहचान
मिथुन राशि के लोगों की खासियत होती है कि ये हर परिस्थिति का सामना आसानी से कर लेते हैं। ये अपने विचारों से दूसरों को प्रेरित करते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर कुशलता के साथ अपने कार्यों को पूरा करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, मीडिया और कलात्मक क्षेत्र में मिथुन राशि के लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इस राशि के जातक - फोटो : Pixabay
मिथुन राशि वालों की कमियां  
मिथुन राशि के जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। हालांकि इनका गुस्सा जल्दी समाप्त हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार ये लोग बिना सोचे समझे किसी भी कार्य को शुरू कर देते हैं। फिर थोड़ा ही भ्रम होते ही उस काम को बिना सोचे समझे अधूरा भी छोड़ देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें