shani dev
व्यापार में बाधाएं आने का कारण
यदि आप व्यापार करते हैं और अचानक से आपके कार्यों में बाधाएं आने लगी हैं, तमाम प्रयास और कठोर परिश्रम करने के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है, और व्यापार में एक के बाद एक हानि का सामना करना पड़ रहा है तो इसका कारण आपकी कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति हो सकती है।
शनि को अनुकूल बनाने का उपाय
शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। इसलिए शनि को अनुकूल बनाने के लिए ध्यान रखें की अनुचित कार्यों से हमेशा दूर रहना चाहिए। अपने से नीचे पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ सम्मानपूर्वर व्यव्हार रखना चाहिए। अपने यहां कार्य करने वाले छोटे कर्मचारियों, सफाईकर्मियों आदि को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए, उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।