फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जून को मंगल का गोचर इन सात राशि वालों के लिए होगा मंगल, धन, व्यापार और नौकरी में होगा लाभ

Thu, 18 Jun 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
क्रूर ग्रह मंगल 18 जून को देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर रहा है। मंगल इस राशि में 16 अगस्त तक रहेगा। इसके बाद यह अपनी स्वराशि मेष में जाएगा। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सात राशियों पर अच्छा रहेगा। मंगल के शुभ प्रभाव से इन सात राशि के जातकों को नौकरी-कारोबार और धन से जुड़े मामलों में अच्छे फल मिलेंगे। राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। ये सात राशियां इस प्रकार हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
rashi
कर्क राशि
मंगल के गोचर के फलस्वरुप आप धर्म-कर्म के मामलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
rashi
कन्या राशि
मंगल का गोचर कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है किन्तु,साझा व्यापार करने से बचें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा।

4 of 8
rashi
तुला राशि
यह गोचर आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा किंतु, इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा आपके द्वारा दिया गया धन वापस मिलने में परेशानियां होंगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, पैरों को चोट लगने से बचाएं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करें।
विज्ञापन

5 of 8
rashi
वृश्चिक राशि
मंगल का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग दिखा रहा है इसलिए पढ़ाई पर और ध्यान दें। आय के साधन बढ़ेंगे, नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर बेहतर।
विज्ञापन

6 of 8
rashi
मकर राशि
मंगल का गोचर आपको शत्रुओं पर जीत दिलवाएगा। साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी फिर भी किसी को अधिक धन उधार देने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे विदेश यात्रा के संयोग बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
rashi
कुंभ राशि
मंगल का गोचर मिलाजुला फल देगा। अधिक बोलकर कई बार आप अपना नुकसान कर लेंगे इसलिए कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

8 of 8
rashi
मीन राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी किंतु अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें