मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। व्यक्ति के जीवन में मंगल का विशेष प्रभाव रहता है। 22 मार्च, रविवार को रात्रि 10 बजकर 6 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में मकर में प्रवेश करने जा रहा है। 4 मई, सोमवार तक मंगल मकर राशि में ही रहेंगे, उसके बाद मंगल का का कुंभ राशि में प्रवेश हो जाएगा। मंगल के इस गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, आज जानते हैं, कौनसी हैं वो राशियां....