मंगल ग्रह 4 अक्टूबर से मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे और फिर 14 नवंबर को मार्गी होंगे। मंगल देव की उल्टी चाल का प्रभाव अधिकांश राशियों पर अशुभ परिणामकारी हो सकता है। दरअसल, ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ग्रह अपनी वक्री चाल में अशुभ परिणाम देते हैं। मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध आदि का कारक माना जाता है। जिन राशियों के लिए मंगल देव की वक्री चाल शुभ नहीं है नौकरी-व्यापार से लेकर कई क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर मंगल की वक्री चाल का प्रभाव..