मार्च में करियर से जुड़े फैसले आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए शतभिषा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश आपके आत्मविश्वास और साहस को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। मार्च में करियर से जुड़े फैसले आपके लिए लाभकारी रहेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या नया प्रोफेशनल अवसर तलाश रहे हैं, उन्हें यह समय बड़े मौके देगा। साथ ही संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद हल हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से भी यह समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।