मेष राशि को जातको को तिल और चादर का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करना चाहिए।
वृषभ राशि के जातको को वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि के जातको को लिए चादर एवं छाते का दान करना शुभफलदायी रहेगा।
कर्क राशि को लोगों को मकर संक्रांति के दिन साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना चाहिए।
सिंह राशि वालों को क्षमतानुसार कंबल एवं चादर का दान जरूरतमंदों को करना चाहिए इससे शुभफल की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि को जातको को मकर संक्रांति पर तेल तथा उड़द दाल का दान करना चाहिए।
तुला राशि को लोगों के लिए राई, रूई,और सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए यदि हो सके तो चादर का दान भी करें।
वृश्चिक राशि को जातको के लिए खिचड़ी का दान करना शुभफलदायी होगा। इसके साथ ही क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी कर सकते हैं।
धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए मकर संक्रांति के दिन चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि के जातको को जरूरतमंदों के कंबल का दान करना चाहिए एवं किसी विद्यार्थी को पुस्तकों का दान भी करना चाहिए।
कुंभ राशि के जातक यदि मकर संक्रांति के दिन साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें तो यह बहुत शुभ रहेगा।
मीन राशि को जातकों को मकर संक्रांति पर साबूदाना,कंबल सूती वस्त्र तथा चादर आदि चीजों का दान करना चाहिए।
मकर-संक्रांति के दिन पुण्यकाल
मकर-संक्रांति 2021 को पुण्यकाल का समय प्रात: 8 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर रात्रि 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।