फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2023 Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो इस महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय

Sun, 29 Jan 2023 01:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
Maha Shivratri 2023 Jyotish Upay: महाशिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि महाशिवरात्रि दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। गरुड़ पुराण, स्कन्द पुराण, पद्मपुराण और अग्निपुराण आदि में शिवरात्रि का वर्णन मिलता है। कहते हैं शिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्तियों से शिव जी की पूजा करता है और रात के समय जागकर भगवान के मंत्रों का जाप करता है, उसे भगवान शिव आनन्द और मोक्ष प्रदान करते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना कर शिव की भक्ति की शक्ति से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पूजा मुहूर्त और आर्थिक तंगी दूर करने के ज्योतिष उपाय-
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : self
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023,  शनिवार के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। 
निशिता काल पूजा : 19 फरवरी को तड़के 12:16 से 1:06 तक रहेगा। 
निशिता काल पूजा की जो समय अवधि 50 मिनट रहेगी।
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त:19 फरवरी, रविवार  प्रातः 06:57 मिनट से दोपहर 03: 33 मिनट तक
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: सायं 06: 30 मिनट से रात्रि 09:35 मिनट तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय:  रात्रि 09:35 मिनट से तड़के 12:39 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 19 फरवरी, रविवार, तड़के 12:39 मिनट से 03:43 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 19 फरवरी, रविवार, प्रातः 3:43 मिनट से 06:47 मिनट तक
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : संवाद
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय 
  • यदि नौकरी या व्यापार में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।
  • चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय  और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करने आर्थिक उन्नति होगी। 
  • महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा। 

4 of 5
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। 
  • यदि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
  • धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी अच्छा माना जाता है। 
  • यदि आपको अपनी कोई इच्छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • रुके हुए धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। 
  • महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें।
  • अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ  नम: शिवाय मंत्र का जप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें