फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Kali Ke Upay: मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Thu, 07 Jul 2022 06:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : अमर उजाला
Maa Kali Ke Upay: यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या कोई चिंता सता रही है तो आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई समस्याओं का समाधान बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ से लेकर कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको हर कठिनाईयों का सामना करने की शक्ति देते हैं। इन उपायों को करने से हर कार्य में सफलता हासिल होती है। ज्योतिष में मां काली की आराधन से जुड़े कुछ उपायों को बेहद लाभकारी बताया गया है। काली माता को बुराई का विनाश करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, काली माता को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका उनकी प्रतिमा की पूजा करना माना जाता है। इसके अलावा कुछ उपायों को करके आप काली माता को प्रसन्न कर सकते हैं और तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं काली माता से जुड़े उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : अमर उजाला
यदि आप या परिवार का कोई सदस्य गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो शुक्रवार के दिन माता काली के चरणों में श्वेत अबीर अर्पित करें। मान्यता है कि मां काली की कृपा से इससे सेहत में जल्द सुधार हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, किसी भी मंगलवार के दिन मां काली को प्रसन्न करने के लिए काली माता के मंदिर में जाकर सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए 3 माला माता के बीज मंत्र का जप करें। 

मंत्र- ।। ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हलीं ह्रीं खं स्फोटय क्रीं क्रीं क्रीं फट ।।
 

4 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के दिन सूर्योदय के बाद 21 नींबूओं की माला अपने हाथों से काले धागे में बना कर मां काली के मंदिर में चढ़ा दें। माला चढ़ाने के बाद मां काली को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : iStock
धार्मिक मान्यता है कि मां काली को गुड़ बहुत ही प्रिय है, इसलिए माता को गुड़ का भोग जरूर लगाएं। भोग लगाने के बाद उस गुड़ का प्रसाद गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से मां काली धन संबंधित सभी परेशानी दूर कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां काली से जुड़े ये उपाय खोल देंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : iStock
यदि शत्रुओं को मित्र बनाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय मां काली के मंदिर में जाकर आटे का दो मुंह वाला दीपक जलाएं। ज्योतिष के अनुसार, बड़े से बड़ा शत्रु भी सहयोगी और मित्र बन जाएगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें