फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किताब के अनुसार शरीर के इन अंगो पर नहीं पहनना चाहिए सोना, उठाना पड़ता है नुकसान

Mon, 11 Jan 2021 07:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोना - फोटो : pixabay
सोना एक ऐसा कीमती और चमकदार धातु है, जिसके आभूषण ज्यादातर लोग पहनते हैं। लोग सोने के अलग-अलग तरह के गहने जैसे चेन, कंगन, अंगूठी आदि बनवाकर पहनते हैं। महिलाओं को सोने के आभूषणों से खासा लगाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना धारण करने का संबंध आपके भाग्य से भी होता है। यदि सोने को सही अंगो पर धारण किया जाए तो वह आपके भाग्य को चमका सकता है तो वहीं गलत तरह से धारण किए गए सोने के कारण आपको परेशानियां हो सकती हैं। क्योंकि सोने को बृहस्पति की धातु माना गया है, इसलिए सोने को आभूषण धारण करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि सोने को किस अंग पर धारण करने से होता है नुकसान
विज्ञापन

2 of 4
सोना - फोटो : pixabay
कुछ महिलाएं सोने का कमरबंध बनवाकर पहनती हैं लेकिन कमर में सोना धारण नहीं करना चाहिए। यदि आप कमर में सोना धारण करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है और आपको यूट्रस आदि संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं हो या फिर मोटापे की समस्या हो उन्हें खासतौर पर कमर में सोना धारण करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
सोना - फोटो : pixabay
लोग सोने की अंगूठी और कंगन, चूड़ी आदि बनवाकर धारण करते हैं लेकिन बाएं हाथ में सोना धारण नहीं करना चाहिए। हांलांकि विशेष परिस्थितियों में बाएं हाथ में सोना धारण किया जा सकता है, लेकिन हो सके तो बाएं हाथ में सोना धारण करने से बचना चाहिए। दाएं हाथ में सोना धारण करना अच्छा रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
सोना - फोटो : pixabay
सोना धारण करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान 
लोग सोने को गहनों से साथ नकली (आर्टिफिशियल) अन्य धातुओं का बने हुए गहने भी धारण करते हैं लेकिन इससे आपके शुभ बृहस्पति का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए किसी अन्य धातु के साथ सोना धारण करते समये विशेष ध्यान रखें किसी योग्य ज्योतिष से इस बारे में जानकारी लेने के बाद ही सोना धारण करें। 

लोग जब किसी समारोह आदि में जाते हैं तो मांस-मदिरा आदि का सेवन भी करते हैं लेकिन सोना धारण किए हुए कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही पवित्र धातु है।

ज्यादातर लोगों की आदत होती है जब वे कहीं से वापस आते हैं तो कुंडल, अंगूठी आदि को उतारकर सिरहाने तकिया के नीचे ही रखकर सो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको नींद में बाधा जैसी समस्या हो सकती है।
यदि आपका बृहस्पति खराब हो तो किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेने के बाद उसी के अनुसार ही सोना धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें