करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के योग बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग कई नए अवसर लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से जुड़े योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन बढ़ोतरी या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यह समय योजनाओं को आगे बढ़ाने और बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।