Krishna Janmashtami 2023 Upay: वैसे तो हर घर में रोजाना भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। लेकिन इनकी पूजा-आराधना के लिए भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि ज्यादा खास मानी गई है, क्योंकि इसी दिन श्री कृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया था। यही वजह है कि हर कोई मुरली मनोहर की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर पूजा करता है। इस दिन रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी किसी विशेष मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...