Lord Krishna Favorites Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां होती हैं। सभी 12 राशियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। ये राशियां ही व्यक्ति के भाग्य और सफलता की कुंजी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो राशि के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्य, कार्य करने की क्षमता और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कहा जाता है कि कुछ राशियां अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा बलवान होती हैं। यानी अन्य राशियों के मुकाबले इनका भाग्य ज्यादा अच्छा रहता है। इसके विपरीत कुछ राशि के जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिक्र किया गया है, जो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय होती हैं। इन राशियों पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जो श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं...