फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा, जीवन में खूब कमाते हैं धन दौलत

Fri, 19 Aug 2022 07:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा - फोटो : iStock
Lord Krishna Favorites Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां होती हैं। सभी 12 राशियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। ये राशियां ही व्यक्ति के भाग्य और सफलता की कुंजी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो राशि के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्य, कार्य करने की क्षमता और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कहा जाता है कि कुछ राशियां अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा बलवान होती हैं। यानी अन्य राशियों के मुकाबले इनका भाग्य ज्यादा अच्छा रहता है। इसके विपरीत कुछ राशि के जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिक्र किया गया है, जो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय होती हैं। इन राशियों पर लड्डू गोपाल की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जो श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं...   
विज्ञापन

2 of 5
इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को वृषभ राशि बेहद प्रिय होती है। श्रीकृष्ण की कृपा से वृषभ राशि के जातकों के काम में कोई बाधा नहीं आती है। इन्हें आसानी से हर काम में सफलता मिलती है। ऐसे में मुरली मोहन को प्रसन्न करने के लिए वृष राशि के जातकों को कान्हा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों पर मुरलीधर की कृपा बनी रहती है। माना जाता है कि कान्हा की कृपा से कर्क राशि के जातक नौकरी में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। 

4 of 5
इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातक काफी मेहनती माने जाते हैं। लड्डू गोपाल की कृपा से सिंह राशि के लोगों को उनके मेहनत का फल जरूर मिलता है। जीवन  सफलता के लिए इन्हे कृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन राशियों पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की कृपा - फोटो : अमर उजाला
तुला 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों पर श्री कृष्ण हमेशा मेहरबान रहते हैं। मुरलीधर की कृपा से इनको हर जगह मान-सम्मान मिलता है। इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें