Transgender Facts in Hindi: किन्नर हमारे समाज का एक अहम हिस्सा हैं। अक्सर शुभ अवसरों शादी-ब्याह, बच्चों के जन्म जैसे खास मौकों पर किन्नरों द्वारा घर में आकर नाच-गाना करने और दक्षिणा लेने की परंपरा है। सिर्फ मांगलिक कार्य ही नहीं बल्कि त्योहारों पर भी किन्नरों को दान-दक्षिणा दी जाती है। कहा जाता है कि किन्नरों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। इनकी दुआएं बहुत शुभ होती हैं। किन्नरों का आशीर्वाद पाने से जीवन सुखी होता है। यही वजह है कि लोग किन्नरों को दिल खोलकर दान करते हैं। लेकिन यदि किन्नर नाराज हो जाएं और किसी को गुस्से में बद्दुआ दे दें, तो ये बहुत ही अशुभ होता है। मान्यता है किन्नर की बद्दुआ यदि किसी को लगती है तो उसके घर-परिवार पर संकट आने लगता है। किन्नरों के आशीर्वाद और बद्दुआ दोनों ही आखिर क्यों प्रभावशाली माने गए हैं? आइए जानते हैं...