फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कुंडली की जांच करवाए इन लक्षणों से जानें कौन सा ग्रह दे रहा है अशुभ फल

Fri, 21 May 2021 09:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
planet
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं। इन नौ ग्रहों की शुभ अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। हर ग्रह अलग फल प्रदान करता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार हमारे जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। जातक की कुंडली में कौन सा ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है यह कुंडली की जांच कर पता लगाया जाता है लेकिन कई लोगों को उनके जन्म की तिथि और समय नहीं पता होता है जिसके कारण उनकी कुंडली नहीं बनी होती है। यदि किसी की कुंडली न हो तो कुछ लक्षणों से जान सकते हैं कि आपको कौन सा ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्य
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, उसके पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। सूर्य के कारण त्वचा संबंधी रोग लगे रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
chandra dev
चंद्रमा
चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति को भय महसूस होता है। जातक को मानसिक परेशानियां भी रहती हैं। चंद्रमा की अशुभता के कारण मां का स्वास्थ सही नहीं रहता है।

4 of 9
mars
मंगल
मंगल को साहस और पराक्रम का कारक ग्रह माना गया है। मंगल की अशुभता होने पर व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आता है और भाईयों से झगड़ा बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुध
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति सही न हो तो उस वाणी दोष लगता है क्योंकि बुध को वाकपटुता और चातुर्य का कारक माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 9
गुरु ग्रह
बृहस्पति
बृहस्पति ग्रह को सुख समृद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। बृहस्पति की अशुभता होने पर शिक्षा और कार्यक्षेत्र में परेशानियां आती हैं साथ ही विवाह में भी बाधाएं आने लगती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र
यदि किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति सही न हो तो ऐसे जातक को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही प्रेम संबंधों और पति-पत्नी के रिश्ते में भी कड़वाहट आती है, क्योंकि शुक्र को धन वैभव और भौतिक सुखों का कारक माना गया है।

8 of 9
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
शनि
शनि एक न्याय प्रिय ग्रह है लेकिन ज्योतिष में इसे क्रूर ग्रह भी माना जाता है। शनि की अशुभता होने पर व्यक्ति को पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक तीनों तरह से परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
 
राहु-केतु
विज्ञापन

9 of 9
राहु और केतु
राहु-केतु
राहु और केतु छाया ग्रह हैं इन्हें किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है लेकिन फिर भी ये व्यापक रूप से जीवन को प्रभावित करते हैं। राहु केतु की अशुभता होने पर व्यक्ति गलत कार्यों और नशीली चीजों की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें