फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी तरक्की से जुड़ा है आपके जूतों का कनेक्शन, बस इन चीजों का रखें ध्यान

Sun, 05 Jan 2020 01:00 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
shoe vastu
क्या आप यह जानते हैं कि ग्रह दोष का संबंध आपके जूतों और चप्पल से हो सकता है। दरअसल, शनि का संबंध आपके पैरों से होता है। इतना ही नहीं जब आप बाहर पहनने वाले जूतों को पहनकर घर में प्रवेश करते हैं तो अपने साथ राहु और केतु से जुड़े दोष भी साथ ले जाते हैं। आइए जानते हैं जूतों-चप्पल से जुड़े उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत..
विज्ञापन

2 of 10
shoe vastu
किसी को बताए बगैर करें ये उपाय
यदि आपकी कुंडली में शनि को लेकर कोई दोष है या फिर शनि की ढैय्या अथवा साढ़ेसाती चल रही है तो आप शनिवार के दिन बगैर किसी को बताए अपना काले रंग का चमड़े का जूता या चप्पल मंदिर के प्रवेश द्वार पर उतार कर चले आएं। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय वापस पीछे पलट कर न देखें। शनि देवता से जुड़ा यह प्रयोग शनि के कारण हो रही समस्याओं को दूर करके निश्चित रूप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन

3 of 10
shoe vastu
जूते चोरी होने का न करें गम
यदि मंदिर में आपकी चप्पल या जूता चोरी हो जाए तो गम न करें क्योंकि ज्योतिष के अनुसार यह आपके जीवन में शुभ संकेत है। यदि आपके फुटवियर शनिवार को चोरी होते हैं तो यह और भी शुभ है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होने पर शनि दोष से राहत मिलती है।

4 of 10
shoe vastu
फटे जूतों से करें तौबा
किसी भी विशेष काम मसलन नौकरी के लिए इंटरव्यू, बेटे या बेटी के रिश्ते की बात करते जाते समय, लंबी यात्रा आदि में जाते समय भूलकर भी फटे हुए जूते न पहनें। ऐसे फुटवियर आपके कार्य की सफलता में बाधक बनते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
shoe vastu
देहरी पर न उतारें जूते
कभी भी भूलकर अपने घर की देहरी पर जूते उतारें और न ही अपने यहां आने वाले अतिथियों को करने दें। घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखे जूते आपके सौभाग्य और समृद्धि को प्रभावित करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
shoe vastu
पश्चिम दिशा में रखें जूते
अपने फुटवियर को कभी भूलकर भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी) में न रखें। जूते - चप्पल को एक व्यवस्थित ढंग से, हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही रखें। 
विज्ञापन

7 of 10
shoe vastu
घर में न पहने बाहर के जूते
बाहर पहनने वाले जूते-चप्पल का प्रयोग घर के भीतर न करें। ऐसा करने से बाहर की मिट्टी के साथ नकारात्मक उर्जा का प्रवेश हो सकता है। यदि कोई जूते या चप्पल पहन कर घर में प्रवेश करता है तो उसके साथ राहू तथा केतु ग्रह भी प्रवेश कर जाते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह हानिकारक है। इसलिए पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चप्पल-जूतों का बाहर उतारना लाभप्रद है।

8 of 10
shoe vastu
घर में न रखें पुराने जूते
घर में पुराने जूते चप्पल रखने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसके कारण समस्याएं आपके घर से जाने का नाम नहीं लेती हैं। इसलिए जिन जूते चप्पल का आप प्रयोग न कर रहे हों, उन्हें घर में ना रखें बल्कि किसी गरीब को दान कर दें। 

9 of 10
shoe vastu
सही ढंग से रखें जूते-चप्पल
घर में फुटवियर इधर-उधर बिखरे हुए नहीं होने चाहिए अन्यथा घर में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिन लोगों के घर में जूते इधर-उधर बिखरे रहते हैं, वहां शनि की अशुभता का प्रभाव रहता है। परिवार के लोगों का मन खिन्न रहता है। इसलिए चप्पल जूतों को सुव्यवस्थित तरीके से यथास्थान रखें। 
विज्ञापन

10 of 10
शूज
ऑफिस में न पहनें भूरे रंग के फुटवियर 
कार्यालय में भूरे रंग के जूते पहनकर जाने से बचें। विशेष रूप से बैकिंग या फिर एजूकेशन से जुड़े लोग इसका विशेष ध्यान रखें। ऐसे लोगों के लिए कॉफी या डार्क ब्राउन रंग के फुटवियर शुभ साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें