फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए घर में चींटियां आने के कौन-कौन से होते हैं शुभ-अशुभ संकेत

Wed, 07 Oct 2020 07:42 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
घर में चीटियां आने के शुभ-अशुभ संकेत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
आमतौर पर घर में लाल और काले रंग की चींटियां देखने को मिल ही जाती हैं। इसलिए हम इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार चींटियों से जुड़े शुभ-अशुभ शकुन भी होते हैं। कहते हैं कि घर में निकलने वाली चींटियां भी जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। माना जाता है कि लाल और काले रंग की चींटियों का आना अलग-अलग संकेत देता है। जानते हैं चींटियों से जुड़े संकेत क्या होते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
काली चींटियों का घर में आना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में काले रंग की चींटियों का आना शुभ माना जाता है। बहुत से उपायों में भी काली चीटिंयों को आटा, शक्कर आदि खिलाने को कहा जाता है। क्योंकि काली चींटियों को भोजन डालना शुभ माना जाता है। काली चींटियों के आगमन के घर में सुख और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। चावल के भरे हुए बर्तन में से अगर काली चींटियां निकलती हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। मानते हैं कि इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है। घर में धन के आगमन का संकेत होता है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल चींटी आने का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
 वैसे तो अमूमन घर में लाल चींटिया आ ही जाती हैं, लेकिन घर में ज्यादा लाल चींटियों का आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसे आने वाले समय की परेशानियों जैसे विवाद धन हानि आदि का संकेत माना जाता है। लेकिन जब आपके घर में लाल चींटियां मुंह में दाना या अंडे लेकर आती हुआ दिखाई देती हैं तो यह अशुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
चींटी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Flickr
दिशा के अनुसार चींटियों का आना भी देता है अलग-अलग संकेत
मान्यता है कि अगर आपके घर में काली चींटियां उत्तर दिशा की ओर से आ रही हैं तो यह शुभ संकेत होता है। तो वहीं पूर्व दिशा से आने वाली चींटियां आपके लिए कोई सकारात्मक संकेत ला सकती हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली चींटियां यात्रा करने का संकेत देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें