फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: जन्म का महीना बताता है आपका स्वभाव और करियर की दिशा

Thu, 11 Apr 2019 09:43 AM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
महीने के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और करियर
व्यक्ति के जन्म की तारीख जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण जन्म का महीना भी होता है। हर महीने की अपनी एक विशेषता होती है, जिसका असर हर व्यक्ति के स्वभाव पर दिखता है। ऐसी मान्यता है कि जन्म का महीना करियर से लेकर स्वभाव तक बहुत सी चीजों को प्रभावित करता है। आइए जानते है आपके जन्म के महीने के अनुसार आपका स्वभाव और करियर ...

 
विज्ञापन

2 of 13
जनवरी
इस माह में जन्मे लोगों पर सूर्य और शनि का विशेष प्रभाव होता है। ऐसा देखा जाता है कि इस महीने में जन्मे लोग अपने कार्य में कभी-कभी लापरवाही कर देते हैं। इनको अपने कार्यों में जल्दबाजी रहती है, जिस कारण यह अपना नुकसान खुद ही कर लेते है। जनवरी माह में जन्में लोग यदि सूर्य को जल चढ़ाएं तो इनके ऊपर से सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस महीने में जन्में लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है। 
विज्ञापन

3 of 13
फरवरी
साल के दूसरे माह में फरवरी जन्में लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। इस माह में जन्में लोग काफी मेहनती होते है। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि इस महीने में जन्में लोग अपनी कला, वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इस महीने में पैंदा हुए किसी भी कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते है। इस माह में जन्में लोगों के साथ एक समस्या भी होती है कि यह अपने आप को समय के अनुसार बदल नही पाते है, जो कभी-कभार इनके लिए परेशानी बन जाती है, इनको अपनी इस कमी को दूर करने के लिए भगवान शिव को रोज जल चढाना चाहिए और मां लक्ष्मी की आराधना करनी चहिए।

 

4 of 13
बृहस्पति
मार्च
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि यह महीना देवताओं के गुरू बृहस्पति को समर्पित है। इस महीने पैदा हुए लेग परोपकारी होते हैं तथा धर्म के कार्यों में आगे रहते है। इस माह में जन्में लोगों को भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं। इस महीने जन्में लोग अड़ियल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
विज्ञापन

5 of 13
मंगल का राशिपरिवर्तन
अप्रैल
इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर मंगल की विशेष कृपा होती है, अर्थात मंगल इस जातक के लिए अति शुभ होता है, जिस कारण इस माह में जन्में लोग ऊर्जावान होते है। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है। इस माह में जन्में जातकों को मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए, मां की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी कोई परेशानी नही आती है। साथ ही इस महीने में जन्में जातक यदि अपनी मां के चरण स्पर्श रोज करे तो व्यक्ति के जीवन में कभी आर्थिक परेशानी नही आती है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
sun
मई 
शास्त्रों में मान्यता है कि इस महीनें में हुए व्यक्ति का सूर्य अक्सर उच्च स्थान पर होता है ,जिसके फलस्वरूप यह बड़ी आसानी और कम मेहनत के द्वारा उच्च पद पर आसीन हो जाते है। ऐसा देखा गया है कि इस माह में जन्में जातकों को अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास होता है, जो कई बार इन्हें ले डूबता है। 
विज्ञापन

7 of 13
जून
इस माह में जन्में लोग मनमौजी स्वभाव के होते है, जिस कारण यह अपने काम का नुकसान स्वयं कर लेते है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऐसे लोग अपने कार्य और वाणी के द्वारा अपना खुद का नुकसान कर लेते है। इन महीने जन्में व्यक्ति को चन्द्रमा और सूर्य को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। इस माह में जन्में जातकों को प्रतिदिन अपने माता-पिता के पैर छूने चाहिए।

8 of 13
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी
जुलाई 
इस माह मे जन्मे जातक बड़े ही भावुक और जिद्दी स्वभाव के होते है, लेकिन इन लोगों का मन बड़ा ही साफ होता है। किसी के प्रति इनके मन में क्रोध आदि जैसी भावना नही होती है। ऐसे लोगों को प्राइवेट नौकरी बड़ी जल्दी मिल जाती है साथ ही इस नौकरी में इनकी तरक्की भी बहुत जल्दी होती है। इन जातकों को भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए। जुलाई महीने जन्म लेने वाले सभी व्यक्तियों को अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसे उनके माता-जपिता को तकलीफ पहुंचे।
 

9 of 13
शनि-सिग्नापुर
अगस्त 
इस महीने में जन्में लोगों के ऊपर शुक्र और शनि का मिश्रित प्रभाव रहता है। इन जातकों को मीडिया, फिल्म, वकालत और प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ धुमाना इन्हे बहुत अच्छे से आता है। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है। लेकिन कई बार इसी के चलते इन्हे शिकस्त भी मिलती है। ऐसे लोग अपने दोस्तों के लाभ के लिए किसी का उपयोग भली-भांती करना जानते है। इन लोगों को जीवन में समृद्धि पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि के मंदिर जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए।
 

10 of 13
गणेश
सितंबर  
शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि यह महीना भगवान बुध को समर्पित है। अक्सर ऐसा देखआ गया है इस प्रकार के लोग राजनीति में बड़ी जल्दी सफल होते है। इस माह जन्में लोग अपनी लच्छेदार बातों से किसी को भी घुमा सकते हैं। इस माह जन्मे जातक अपनी बुद्धि का बहुत ज्यादा करते है। अपनी फिजूलखर्ची पर इन्हें नियंत्रण रखना चाहिए। प्रशासनिक सेवा और न्याय के कार्यो के आकर्षण जगत में इनके बराबर कोई नही होता। इन्हें बुधवार के भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
 

11 of 13
अक्टूबर
इस महीने जन्में लोगों के ऊपर चन्द्रमा का शुभ प्रभाव होता है। इस माह में जन्में लोगों का मन भी चन्द्रमा की तरह शीतल रहता है। ऐसे लोगों कला और अभिनय के मामले में इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है। इन लोगों को जीवन बेहतर बनाने हेतु भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए, साथ ही भगवान शिव के प्रसाद को बच्चे और बूढ़े व्यक्तियों में बांटना चाहिए।

12 of 13
brain
नवंबर
इस माह में जन्में लोग बुद्धि के बड़े ही प्रबल खिलाड़ी माने जाते है। इन लोगों को अपनी वाणी पर बड़ा अभिमान होता है। ऐसे लोग मजाक के साथ कटाक्ष करने में महिर माने जाते है। अपने फायदे के लिए किसी का उपयोग करना इन्हें भली-भांति आता है। शिक्षा के क्षेत्र में इनको बड़ी जल्दी सफलता मिलती है। इस माह में जन्में लोगो को मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। 

 
विज्ञापन

13 of 13
indian army
दिसंबर
ऐसे लोगों रक्षा के क्षेत्र में बड़ी जल्दी सफल होते है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोगों के ऊपर शुक्र और मंगल का मिश्रित प्रभाव होता है। ऐसे लोग प्रेम-प्रंसग वाले वाले होते है। इन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए क्योंकि हनुमान जी की पूजा इनके सारे कष्टों को दूर कर देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें