तुला राशि के लोग न्याय प्रिय होते हैं। इस राशि का चिह्न और नाम न्याय के प्रति प्रेम और दृढ़ता को दर्शाता है। राशिचक्र की यह सातवीं राशि है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह सौंदर्यता, कामुकता, कला और भौतिक सुखों का कारक होता है। इसलिए तुला राशि के जातकों में शुक्र ग्रह के प्रभाव को स्पष्ट देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस राशि के लोगों में और क्या-क्या खूबियां पाई जाती हैं।