फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं इस राशि के लोग, शारीरिक बल से ज्यादा मानसिक बल पर देते हैं जोर

Thu, 16 Apr 2020 04:52 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
मकर राशि के जातक बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। ये शारीरिक बल से ज्यादा मानसिक बल पर जोर देते हैं। मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। दरअसल मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। आप समाज में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं और क्या क्या होती हैं इनके अंदर खूबियां और कैसा होता है इनका स्वभाव।
विज्ञापन

2 of 6
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शारीरिक रूपरेखा
मकर राशि के जातक शारीरिक रूप से दुबले पतले होते हैं। आपकी ऊँचाई भी औसत ही होती है। आपका माथा सामान्य रूप से चौड़ा होता है। आपके व्यक्तित्व में परिपक्वता स्पष्ट देखी जा सकती है। आपके स्वभाव में तटस्थता का गुण होता है। संयम और धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत है। 
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
स्वभाव
मकर राशि के जातकों का स्वभाव शनि ग्रह के समान होता है। इस राशि के जातक न्यायप्रिय, धीमे और सुस्त होते हैं। लेकिन आपको अपने विषयों पर गहरी पकड़ होती है। आप कभी कभी वैज्ञानिक, दार्शनिक, बुद्धिमान व्यक्ति जैसे दिखते हैं। आप धन और व्यापार के मामले में बहुत ही सावधानी बरतने वाले होते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से भागते नहीं है।

4 of 6
प्रतीकात्मक शरीर - फोटो : अमर उजाला
नकारात्मक पक्ष
आपका धीमापन आपकी ताकत भी है और कमजोरी भी। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को ऊपर रख देते हैं। इस राशि के जातक लोगों को संदेह की नजर से देखते हैं। ये आसानी से किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं है। शारीरिक परिश्रम से ये कतराते हैं। कभी-कभार इनकी महत्वाकांक्षा हावी हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
career
करियर
मकर राशि वालों के करियर या प्रोफेशन की बात करें तो लोग प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी आदि क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। उपरोक्त क्षेत्रों में मकर राशि के जातक सफलता की मंजिल को प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
स्वास्थ्य
यदि आपके स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो आपको आंख और सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या भी रहती है। आपको जोड़ो में दर्द, चर्म रोग, और तंत्रिका से जुड़े रोग भी परेशान करते हैं। इस राशि के जातकों को वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। क्योंकि दुर्घटना में आपकी हड्डियों के टूटने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें