फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी उंगलियों वाले लोग होते हैं बहुत रचनात्मक और अच्छे नेतृत्वकर्ता

Thu, 18 Feb 2021 10:57 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ उसकी बनावट को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हाथ की उंगलियों की बनावट व्यक्ति के भाग्य के साथ उसके स्वाभाव को भी दर्शाती है। हाथ की कनिष्ठिका (लिटील फिंगर), अनामिका (रिंग फिंगर), मध्यमा (मिडिल फिंगर), तर्जनी (इनडेक्स फिंगर) ये सभी उंगलियां इंसान के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। हर व्यक्ति के हाथ की बनावट अलग-अलग होती है और हाथों की बनावट के अनुसार लोगों की उंगलियों की लंबाई और बनावट भी अलग होती है। हाथों की उंगलियो को देखकर किसी भी व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता, उसके मेहनती और रचनात्मक होने के बारे में भी जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपके बारे में क्या कहती हैं आपकी उंगलियां...
विज्ञापन

2 of 5
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथों की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं, ऐसे लोगो का स्वाभाव दूसरों की मदद करने का होता है। ये लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं और इसी के बल पर ये लोग दूसरों को प्रभावित करने में भी सक्षम रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
index finger
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के हाथ की तर्जनी उंगली लंबी होती है, उसमें नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है। ये लोग एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। ये लोग बुद्धि के भी कुशाग्र होते हैं।

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हस्तरेखा के अनुसार जिन लोगों की मध्यमा उंगली लंबी होती है, वे लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ करते हैं, क्योंकि मध्यमा को शनि की उंगली माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखा
हस्तरेखा के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली और अनामिका उंगली एक बराबर लंबाई की होती है तो ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है। ये लोग बहुत ही ईमानदार और वफादार माने जाते हैं। इसके साथ ही यो लोग अपनी मेहनत से धन भी खूब कमाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें